हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home खेल विश्व कप में ...

    विश्व कप में नौंवे स्थान पर रहा भारत

    राउरकेला (सच कहँ) मेजबान देश भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्लासिफिकेशन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर टूर्नामेंट में नौंवा स्थान हासिल कर लिया। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को जगमग करते हुए अभिषेक (चौथे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (11वें मिनट), शमशेर सिंह (44वें मिनट), आकाशदीप सिंह (48वें मिनट) और सुखजीत सिंह (58वें मिनट) ने मेजबान टीम के गोल किये। दक्षिण अफ्रीका के गोल सैमकेलो विम्बी (48वां) और मुस्तफा कासिम (60वां मिनट) ने किये।

    दक्षिण अफ्रीका ने वेल्स के साथ 11वां स्थान साझा किया

    भारत इस जीत के साथ घरेलू सरजमीन पर हुए टूनार्मेंट में अर्जेंटीना के साथ नौंवे स्थान पर रहा। दक्षिण अफ्रीका ने वेल्स के साथ 11वां स्थान साझा किया। नौवां स्थान हासिल करने की होड़ में भारत ने पहले मिनट से ही दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में जगह बनाना शुरू कर दी। उन्हें इसका फल चौथे मिनट में तब मिला जब अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में गेंद को पाकर उसे नेट में दाग दिया। इस क्वार्टर में भारत विपक्षी टीम के लिये बहुत तेज साबित हुआ और उसने कई प्रयासों के बीच 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित कर लिया। हरमनप्रीत ने इस कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

    दो गोल की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता के साथ तीन पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किये, हालांकि वह हाफ टाइम से पहले स्कोरबोर्ड में और कोई बदलाव नहीं कर सका। हाफ टाइम के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। अमित रोहिदास को 33वें मिनट में येलो कार्ड देखकर 10 मिनट के लिये फील्ड से बाहर जाना पड़ा, जिसके कारण भारतीय रक्षण से एक खिलाड़ी कम हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने इसी मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, जबकि 35वें मिनट में वह फील्ड गोल करने के करीब आया। भारतीय रक्षण ने हालांकि दोनों बार गेंद को नेट तक नहीं पहुंचने दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here