हमसे जुड़े

Follow us

40.8 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मछलियों को जह...

    मछलियों को जहर देकर मारने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव कण्डेला में मत्स्य पालक ने सैंकड़ों मछलियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती-पत्र देकर मामले में कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है। Kairana News

    बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी सुमित तहसील मुख्यालय पर पहुंचा। जहां पर उसने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को संबोधित एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि ग्राम सभा कण्डेला में स्थित तालाब खसरा संख्या-305, रकबा-1.5060 हेक्टेयर मतस्य पालन हेतु दस वर्षों के लिए स्वीकृत है। वह उक्त तालाब में मछली पालन कर रहा है। विगत 10 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब के पानी में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे मछलियों की मौत हो गई। मछलियों के मरने से उसे करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने तथा आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हथेलियों पर चलकर स्टेज तक पहुंची दुल्हन, फौजियों ने निभाया पिता का फर्ज