हमसे जुड़े

Follow us

40.8 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इमाम गेट चौरा...

    इमाम गेट चौराहे के नाले पर अवैध कब्जे की शिकायत, कार्रवाई की मांग

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर के मोहल्ला खैलखुर्द स्थित इमामगेट चौराहे पर सरकारी नाले और सार्वजनिक सड़क पर अवैध क़ब्ज़े का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहल्ला बिसातयान निवासी सलीम चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को सलीम चौधरी द्वारा भेजे गए शिकायती-पत्र में आरोप लगाया गया है कि मोहल्ला खैलखुर्द में इमामगेट चौराहे के पास बने सरकारी नाले पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उक्त व्यक्ति ने नाले के ऊपर लोहे का जाल लगाकर उस पर अवैध रूप से ठेले लगवा रखे हैं और स्वयं भी वहीं ठेला लगाता है। Kairana News

    इस अवैध कब्जे और ठेलों के कारण चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नाले पर कब्जा होने के कारण उसकी सही ढंग से सफाई भी नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और अन्य समस्याएं बढ़ने की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति दबंग प्रवृत्ति का है और यदि कोई उससे नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए कहता है तो वह गाली-गलौज करने लगता है और धमकी देता है। सलीम चौधरी ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर सरकारी नाले पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– तस्करी के मामले में आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना