हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश पवित्र अवतार ...

    पवित्र अवतार दिवस पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित

    गढ़चिरौली/महाराष्ट्र। (सच कहूँ न्यूज) पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पवित्र अवतार दिवस एम एस जी भण्डारे के रूप में डेरा सच्चा सौदा, सिरसा में मनाया गया। इस पावन खुशी के मौके पर दुनिया भर में सतगुरु के प्रेम का हुजूम देखने को मिला। चहुँ ओर करोड़ों मालिक के आशिकों ने मानवता भलाई संग झूमते हुए अपने सतगुरु के एहसानों का शुकराना किया।

    इसी क्रम में महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के धानोरा ब्लॉक की साध-संगत द्वारा प्राथमिक रुग्णालय धानोरा में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मानवता भलाई संग अपनी खुशी का इजहार किया गया। बता दें कि बीते बुधवार को 5 साल से भी अधिक समय बाद मनाए गए एम एस जी भंडारे पर पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा 4 नए मानवता भलाई कार्यों को शुरू किया गया जिन्हें अपनाकर अब डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों की सूची 151 पर जा पहुंची है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here