हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश राहुल गांधी क...

    राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

    Election-Commission-sought-report-on-Rahul-Gandhi's-statement

     श्रीनगर में महिलाओं के ‘यौन उत्पीड़न’ वाले बयान पर नोटिस जारी

    नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के बारे में दिए बयान को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाने के वास्ते दिल्ली पुलिस की टीम दलबल के साथ आज सुबह यहां उनके 12 तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंची।

    क्या है मामला

    दिल्ली पुलिस ने गांधी को कुछ दिन पहले उनके महिलाओं के ‘यौन उत्पीड़न’ वाले बयान पर उन्हें नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस को लेकर जानकरी जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था इकाई की टीम विशेष पुलिस आयुक्त प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में रविवार सुबह कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सांसद के आवास पर धमकी।

    कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया ‘भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी ने लाखों महिलाओं को स्वतंत्र रूप से चलने, अपनी चिंताओं को व्यक्त करने और अपना दर्द साझा करने के लिए एक सुरक्षित माहौल दिया था। दिल्ली पुलिस की नौटंकी साबित करती है कि अडानी को लेकर पूछे गए सवालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गये हैं। यह उत्पीड़न हमारे सवालों के जवाब से पल्ला झाड़ने हमारे संदेह को और गहरा करता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here