हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धूमधाम से आयो...

    धूमधाम से आयोजित हुई कैराना में नामचर्चा

    गांव बरनावी में धूमधाम से आयोजित हुई ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा, आगामी 09 अप्रैल को गांव कण्डेला में होगी अगली ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा क्षेत्र के गांव बरनावी में धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबर टीम के सदस्य प्रेमचंद इन्सां ने साध-संगत से आगामी 25 मार्च को सिरसा आश्रम में आयोजित होने वाले एमएसजी भंडारे पर पहुंचने का आह्वान किया। रविवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का शुभारम्भ ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारे के साथ हुआ। इसके उपरांत नामचर्चा में पहुँचे गोपाल इन्सां, पंकज इन्सां, शंकर इन्सां, शिवकुमार इन्सां, विनोद इन्सां, रामकुमार इन्सां, पूरणचंद इन्सां, सतेंद्र इन्सां, संजीव इन्सां, सुक्खन इन्सां, संदीप इन्सां आदि कविराज भाइयों ने अपने मधुर कण्ठ से नाम एवं प्रेम प्रथा के भजन गाकर साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब: संगरूर, जालंधर में पुलिस व सुरक्षा बलों ने किए फ्लैग मार्च

    नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबर टीम के सदस्य प्रेमचंद इन्सां, सुरेश इन्सां व अमित इन्सां ने साध-संगत से आगामी 25 मार्च को सिरसा आश्रम में आयोजित होने वाले एमएसजी भंडारे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत करने की अपील की। नामचर्चा का संचालन प्रेमी सेवक राजेन्द्र इन्सां ने किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 09 अप्रैल को गांव कण्डेला में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here