हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मशरूम और फूलग...

    मशरूम और फूलगोभी बनी जानलेवा, खाने से हरियाणा के एक युवक की मौत, 4 की तबीयत बिगड़ी

    सोलन (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में मशरूम और फूलगोभी खाने से चार लोगों की तबीयत काफी खराब हो गई। आनन-फानन में इन चारों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां एक की मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति हरियाणा का निवासी था। जानकारी के अनुसार सोलन जिले के कसौली के गढ़खल गांव में मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए धर्मपुर लाया गया। जहां से हालत देखते हुए सोलन रैफर किया गया। चारों प्रवासी हैं और कारपेंटर का काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें:– मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई कैैथल से

    क्या है मामला

    मृतक की पहचान नजाकत (35) निवासी मकान नंबर 385 नजदीक शीतला माता मंदिर गांव सुकेतरी पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है। अन्य सभी बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गढ़खल में काम करने के वाले चारों प्रवासी बाजार से खाने के लिए मशरूम और फूल गोभी लेकर आए थे। घर जाकर इन्होंने मशरूम और गोभी बनाई और रात को खाकर सो गए। जिसके बाद रात करीब एक बजे इनमें से एक की तबीयत खराब हुई और उल्टियां आनी शुरू हो गईं। थोड़े ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। पांच बजे एंबुलेंस को फोन किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उपचार शुरू हुआ। लेकिन उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य की भी हालत अधिक खराब होते हुए निजी अस्पताल में रैफर कर दियाग गया।

    सूचना की जानकारी देते हुए डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने कहा कि मृत्क के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टत् के ल्एि मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमार्टूम रिमार्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल चकेंगे। लेकिन प्रथम जांच में सामने आया है कि सब्जी जहरीली होने के कारण ये घटना हुई है। वही अन्य तीन लोगों का इलाज अभी जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here