हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीएम फ्लाइंग ...

    सीएम फ्लाइंग की आरटीए दफ्तर में रेड, आठ कर्मचारी रहे नदारद

    Faridabad News:
    Faridabad News: 9 मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, लाइसेंस निलंबित

    हाजिरी रजिस्टर के बाद फिजिकल अटेंडेंस की भी जांच की

    बावल (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफ कर्मचारियों को समय पर पहुंचने की आदत डालने के लिए सीएम फ्लाइंग ने बुधवार सुबह आॅफिस खुलते ही आरटीए कार्यालय पर दस्तक दी। (Bawal) सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर की गई रेड के समय आॅफिस के 8 कर्मचारी नदारद पाए गए, जबकि अन्य अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच चुके थे। सीएम फ्लाइंग ने रिपोर्ट तैयार करने के बाद उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

    यह भी पढ़ें:– देखे कैसे लोग मरते-मरते बचे, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा यह वीडियो वायरल

    सुबह के समय सीएम फ्लाइंग के एसआई सतेंद्र कुमार ने सीआईडी के सब इंस्पेक्टर बलजीत और स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ आरटीए सचिव के बावल कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाते ही हाजिरी रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज हाजिरी के अनुसार कार्यालय के दो अधिकारी व 22 कर्मचारी समय पर आॅफिस पहुंच चुके थे। हाजिरी रजिस्टर चेक करने के बाद सीएम फ्लाइंग ने कर्मचारियों की फिजिकल अटेंडेंस की भी जांच की।

    20 मिनट बाद पहुंचे पांच कर्मचारी

    सीएम फ्लाइंग की रेड के लगभग 20 मिनट बाद पांच और कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। (Rewari) बचे हुए कर्मचारियों ने आॅफिस पहुंचने में लगभग 48 मिनट का समय लगाया। आरटीए सचिव गजेंद्र कुमार अवकाश पर चल रहे हैं। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने बताया कि 8 कर्मचारी रेड के समय कार्यालय नहीं पहुंचे थे। उनकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद मुख्यालय को भेज दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here