हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रधान पति से...

    प्रधान पति से दबंगों ने की हाथापाई, गाली गलौज और अभद्रता

    Bulandshahr News

    प्रधान पति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को दबोचा दो फरार

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) औरंगाबाद थाना अंतर्गत ग्राम नंगलाकरन में प्रधान पति मुकेश गौतम रविवार को गौशाला से घर लौट रहे थे। (Bulandshahr News) रास्ते में गांव के ही तीन दबंगों ने मुकेश को घेर कर गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

    ग्राम प्रधान पति ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि उसके दोनों साथी पुलिस को आता देख भाग खड़े हुए। (Aurangabad) मुकेश गौतम ने पुलिस को लिखित तहरीर दी जिसमें तीनों आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करके कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। हिरासत में लिये गये युवक का नाम विकास पुत्र जयविंद्र बताया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here