हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशेड़ी पति ने ...

    नशेड़ी पति ने पत्नी को पीटा, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

    Abohar News

    20 दिन पहले हुई बेटे की मौत, बीमारी से तोड़ा दम

    अबोहर। (सच कहूँ न्यूज) शहर के गांव गिदड़ांवाली निवासी एक महिला को उसके नशेड़ी पति ने बुरी तरह से पीट-पीट कर घायल कर दिया। उसे उपचार (Abohar News) के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस से नशेड़ी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अस्पताल में उपचाराधीन माया देवी पत्नी हंसराज ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पिता की मौत हो गई, जबकि उसका भाई दिव्यांग है। माया देवी ने बताया कि शादी के बाद उसके घर में एक लड़का और 2 लड़कियों ने जन्म लिया।

    यह भी पढ़ें:–  बेटे ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर बाप पर किया हमला

    माया ने बताया कि पति के शराब पीने की आदत के कारण उसका जीवन आर्थिक तंगहाली में बीता। उसने भी दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण शुरु कर दिया। उसने घर की स्थिति सही नहीं होने पर अपने पति को गेहूं सीजन में काम करने की सलाह दी तो उसने लाठी से पीटा। (Abohar News) माया ने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही उसके 9 साल के बेटे की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसने अपने बेटे का अपने स्तर पर इलाज करवाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं बच सका। यदि उस समय मेरे पति ने बेटे का बढ़िया इलाज करवाया होता तो उसका बेटा जीवित होता। माया ने बताया कि अब उसके पास 2 बेटियां हैं, जिनका पालन पोषण पोषण वह खुद मजदूरी करके कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here