हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटे ने चचेरे...

    बेटे ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर बाप पर किया हमला

    Abohar News

    ईलाज के लिए पैसे मांगने पर की मारपीट

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) समीपवर्ती गांव सप्पांवाली के अंतर्गत आती ढाणी कालूराम निवासी एक व्यक्ति को उसके बेटे ने अपने चचेरे भाइयों सहित तेजधार हथियारों से (Abohar News) हमला कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे व्यक्ति को ग्रामीण ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जिसे यहां से फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– सिक्योरिटी गार्ड ने खुद की कनपटी पर चलाई गोली, गंभीर

    उपचाराधीन 50 वर्षीय राम गोपाल पुत्र मनफूल ने बताया कि आज दोपहर वह घर पर बैठा था। उसने अपने बेटे महेंद्र से अपने घुटनों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए रुपए मांगे थे। इस दौरान बेटा रुपए देने की बजाय अपने चाचा के लड़कों को बुलाकर ले आया। (Abohar News) बेटे व भतीजों ने उस पर गंडासी व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर में खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर वहां से भागा।

    प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया

    हालांकि उसके बेटों ने पीछा किया, लेकिन वह वहां से भाग निकला। रास्ते में गांव का ही वेद प्रकाश स्कूटी पर जा रहा था, जिसने उसे लहूलुहान हालत में देखकर पूछताछ की। इसी दौरान वह ट्रैक्टर पर ही बेहोश हो गया। वेद प्रकाश ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। इधर, अस्पताल में राम गोपाल ने बताया कि उसके पास कुल 13 किले जमीन थी, जिसमें से 6 किले जमीन पहले ही उसने अपने बेटे को दे दी थी। अब कुछ दिन पहले उसके बेटे ने जबरन फिर से उसके पास मौजूद बाकी की जमीन हड़प ली। जिस कारण वह पैसे पैसे का मोहताज हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here