हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सड़क पर पशु टक...

    सड़क पर पशु टकराने से युवक घायल, भर्ती

    Road Accident

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) गांव बल्लूआना के निकट आज सुबह एक कार के सड़क पर पशु में टकराने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई (Road Accident) जबकि कार चालक चोटिल हो गया जिसे 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल दााखिल करवाया गया है।

    यह भी पढ़ें:– अबोहर में अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर

    उपचाराधीन संदीप पुत्र कुलवंत निवासी जैतो के जिला बठिंडा ने बताया कि वह बसों की ठेकेदारी का काम करता है। आज सुबह अपनी कार में सवार होकर अबोहर आ रहा था (Road Accident) कि जब वह बल्लूआना के निकट पहुंचा तो अचानक सड़क पर पशु आने से उसकी कार पशु में टकरा गई जिससे वह घायल हो गया जबकि उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रसत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 ऐम्बूलेंस चालकों को दी जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

    गौरतलब है कि जिला प्रशासन के आदेशों पर निगम की टीम द्वारा अब तक करीब 470 पशुआें को पकड़कर विभिनन गौशालाआें में छोड़ा जा चुका है और अन्य बेसहारा पशुआें का पकड़ने का क्रम भी जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here