हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अखंड सुमिरन म...

    अखंड सुमिरन मुकाबले में सरसा प्रथम

    Akhand Sumiran
    Akhand Sumiran: देश और दुनिया के अंखड सुमिरन मुकाबले में ये ब्लॉक रहा टॉप

    1 मई 2023 से 31 मई 2023 तक अखंड सुमिरन मुकाबला | Akhand Sumiran

    • दूसरे स्थान पर टोहाना और नांगलखेड़ी ने पाया तीसरा स्थान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच लगातार चल रहे अंखड सुमिरन (Akhand Sumiran) मुकाबले में इस बार 1 मई से 31 मई 2023 के बीच दुनियाभर के 392 ब्लॉकों के 2,00,097 सेवादारों ने 6081399 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो इस बार हरियाणा का सरसा ब्लॉक प्रथम रहा। इस ब्लॉक के 25965 सेवादारों ने 405497 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरा स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया।

    जिसमें फतेहाबाद (Fatehabad) जिले के टोहाना ब्लॉक के 8413 डेरा श्रद्धालुओं ने 325515 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और पानीपत जिले के नांगल खेड़ी ब्लॉक के 3281 सेवादारों ने 322945 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में सभी ब्लॉक हरियाणा के हैं। विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार संयुक्त अरब अमीरात, आॅस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड (यूके), पुर्तगाल, इटली, दोहा कत्तर, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, बहरीन, साइप्रस, मलेशिया, कुवैत और सऊदी अरब में 690 सेवादारों ने 16213 घंटे रामनाम का जाप किया है।

    Akhand Sumiran

    मालिक का प्यार उसकी रहमत, इंसान पर तभी बरसती है। जब उसे दृढ़ यकीन आता है और ये सेवा सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो तभी आप मालिक सतगुरु की दया मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है वो इस कलयुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकीन के साथ आगे बढ़ते जाएं सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे।
                                    -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, डेरा सच्चा सौदा, सरसा (हरियाणा)

    यह भी पढ़ें:– SBI: बेटियों की बल्ले-बल्ले! देश का सबसे बड़ा बैंक दे रहा ये खास सुविधा, जल्दी देखें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here