हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सी20 शिखर सम्...

    सी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में गहलोत, राजनाथ सहित कई गणमान्य लोग लेंगे भाग

    Jaipur
    Jaipur सी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में गहलोत, राजनाथ सहित कई गणमान्य लोग लेंगे भाग

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जी20 के ऑफिशियल एंगेजमेंट ग्रुप सिविल20 (सी20) का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन शनिवार से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरू होगा जिसके उद्घाटन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 29 से 31 जुलाई तक जयपुर में आयोजित होगा। यह आयोजन पिछले आठ महीनों में दुनिया भर में नागरिक समाज संगठनों और नीति निमार्ताओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद अपने 16 कार्य समूहों द्वारा विकसित नीति सिफारिशों को प्रस्तुत करेगा।

    सी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में सी20 की अध्यक्ष माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा), मेक्सिको दूतावास के राजदूत फेडरिको सालास लोटफे, जी20 सूस-शेरपा अभय ठाकुर, सी20 कोर कमेटी सदस्य एम, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष आरएमपी (रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी) विनय सहस्रबुद्धे, विवेकानन्द केन्द्र की डॉ. निवेदिता भिड़े और सी20 शेरपा विजय के. नांबियार भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें दुनिया भर के नागरिक समाज संगठन, प्रसिद्ध संस्थानों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और जी20 अधिकारी शामिल होंगे।।

    सी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन के समापन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, जी20 इंडिया के शेरपा अमिताभ कांत, सी20 इंडिया ट्रोइका स्वामी अमृतस्वरूपानंद पुरी और सिविल 20 शेरपा विजय के. नांबियार शामिल होंगे। जयपुर सी20 शिखर सम्मेलन के मुख्य आकर्षण में सी20 पॉलिसी पैक का विमोचन, एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल और सी20 विज्ञप्ति की घोषणा शामिल है। ये महत्वपूर्ण दस्तावेज जी20 सचिवालय को सौंपे जाएंगे और जी20 ब्राजील के प्रतिनिधियों को प्रस्तुत किए जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here