हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश 166 एथेनॉल 20...

    166 एथेनॉल 20 मिश्रण पेट्रोल स्टेशनों के साथ पंजाब भारत में तीसरे स्थान पर

    Punjab News
    जहां तक एथेनॉल 20 मिश्रण पेट्रोल स्टेशनों का सवाल है, पंजाब देश भर में तीसरे स्थान पर है।

    महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर | Punjab News

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। जहां तक एथेनॉल 20 मिश्रण पेट्रोल स्टेशनों (Petrol Stations) का सवाल है, पंजाब देश भर में तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। जानकारी देते हुए सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा राज्यसभा में दिए गए जवाब में यह तथ्य सामने आया है। अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने मंत्री से देश में ई20 पेट्रोल आउटलेट के बारे में अपने सवालों का जवाब देने को कहा था। उन्होंने देश में ई20 पेट्रोल खुदरा दुकानों की संख्या और एथेनॉल मिश्रण पर नवीनतम जानकारी के बारे में पूछा था। Punjab News

    अपने जवाब में मंत्री ने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के तहत, एथेनॉल की उपलब्धता के आधार पर देश के सभी राज्यों में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचा जा रहा है। एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2021-22 के लिए ‘भारत में एथेनॉल मिश्रण के लिए रोडमैप 2020-25’ में निर्धारित 10 फीसदी एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य पहले ही हासिल किया जा चुका है। मंत्री ने अपने उत्तर में आगे बताया कि वर्तमान में, 23 जुलाई, 2023 तक ओवरआल ब्लेंडिंग पर्सेंटेज 11.77 फीसदी है और आॅयल मार्केटिंग कंपनीज ने देश भर में 1600 से अधिक रिटेल आउटलेट्स में ई20 (20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल बेचना शुरु कर दिया है।

    साथ ही, मंत्री ने ई20 रिटेल आउटलेट्स का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण भी उपलब्ध कराया जिस के मुताबिक महाराष्ट्र (218), उत्तर प्रदेश (180), पंजाब (166), तमिलनाडु (154), हरियाणा (129), मध्य प्रदेश (104), गुजरात (93), कर्नाटक (82), राजस्थान (69), आंध्र प्रदेश (60), केरल (52), पश्चिम बंगाल (52), तेलंगाना (49), दिल्ली (43), बिहार (41) ), उत्तराखंड (25), झारखंड (20), छत्तीसगढ़ (17), उड़ीसा (14), जम्मू और कश्मीर (10), हिमाचल प्रदेश (7), गोवा (6), पुडुचेरी (6), मेघालय (5), चंडीगढ़ (4), दमन दीव और दादरा नगर हवेली (4) और असम (1) है। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री मान ने पीएमएवाई (शहरी) योजना के तहत 101 करोड़ की राशि जारी की

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here