मुख्यमंत्री मान ने पीएमएवाई (शहरी) योजना के तहत 101 करोड़ की राशि जारी की

Bhagwant Mann
लुधियाना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान गरीब शहरवासियों को 1.75 लाख रुपए के चेक सौंपते मुख्यमंत्री भगवंत मान।

गरीब शहरवासियों का अपना घर बनाने का सपना होगा साकार | Bhagwant Mann

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने यहां एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई शहरी) योजना के तहत 101 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इससे गरीब शहरी लोगों को अपना घर बनाने का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्तव्यों को समझते हुए अपने नागरिकों की भोजन, कपड़ा और आवास जैसी बुनियादी जरुरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बातें उनकी पहले भी सिस्टम और और लोगों के साथ हो रहे धक्कों के खिलाफ थे। उन्होंने पीएयू लुधियाना में पढ़ाई के दौरान दिए गए प्रेजेंटेशन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में अक्सर ज्यादातर काम कागजों में ही होते थे। जिसके कारण पहले सरकारों से और बाद में जनता का अपने चुने हुए प्रतिनिधियों पर से विश्वास उठ गया। वर्ष 2022 में पंजाब
की जनता ने उन पर विश्वास किया, जिसे वह पूरा करने और सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं। Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में 25 हजार गरीब नागरिकों को अपना घर बनाने के लिए 101 करोड़ रुपए जारी किए हैं। जिसमें गरीब शहरी लोगों को प्रति परिवार 1.75 लाख रुपए सम्मान राशि के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अपना कर्तव्य निभा रही है न कि किसी पर अहसान कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नगर निगम को दी गई सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीन और 50 नए ट्रैक्टरों को भी हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक साहनेवाल हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक रायकोट हाकम सिंह ठेकेदार, विधायक गुरप्रीत गोगी, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक अशोक परासर पप्पी, विधायक सर्वजीत कौर माणूंके, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक, पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिधू, नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल, कुलपति, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय डॉ. सतवीर सिंह गोसल और निदेशक छात्र कल्याण डॉ. निर्मल सिंह जोड़ा आदि के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– आई फ्लू में घबरायें नहीं सावधानी बरतें