हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्राकृतिक खेत...

    प्राकृतिक खेती को देखने पहुंचे गुजरात के मुख्य सचिव व 33 जिलों के डीसी

    Kurukshetra News
    कुरुक्षेत्र। प्राकृतिक खेती के बारे में शिष्टमंडल को जानकारी देते राज्यपाल आचार्य देवव्रत।

    गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी चलाएंगे जहरमुक्त प्राकृतिक खेती मुहिम : राज्यपाल

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। शुक्रवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को जानने के लिए गुजरात प्रदेश के मुख्य सचिव राजकुमार के अलावा 33 जिलों के उपायुक्तों का शिष्टमंडल पहुंचा। यहां उन्होंने प्राकृतिक खेती फार्म सहित गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। यहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हे प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया। Kurukshetra News

    गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में सबसे ज्यादा धान और गेंहू की फसल होती है और इन फसलों में पानी की खपत भी बहुत ज्यादा है, इसलिए हरियाणा के कई क्षेत्रों में जल-स्तर लगातार गिरता जा रहा है और कई क्षेत्र तो डार्क जोन में है। यदि समय रहते किसानों ने रासायनिक खेती छोडकर प्राकृतिक खेती को नहींं अपनाया तो आने वाले समय में यहां पीने का पानी भी उपलब्ध नहींं होगा।

    प्राकृतिक खेती संवाद में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.. हरिओम ने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलू को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया, साथ ही गुरुकुल के फार्म पर प्राकृतिक खेती से धान, गेंहू, गन्ना व अन्य फसलों के उत्पादन का ब्यौरा अधिकारियों के समक्ष रखा। गुरुकुल से अधिकारियों का दल प्राकृतिक कृषि फार्म पर पहुंचा जहां ड्रेगन फ्रूट और सेब के बाग देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गये क्योंकि ये दोनों फल यहां के मौसम के अनुकूल नहींं है फिर भी प्राकृतिक खेती की अनुपम शक्ति से यह करिश्मा गुरुकुल के फार्म पर सम्भव हुआ है। Kurukshetra News

    धान की फसल में जहां किसान लगातार पानी भरकर रखते हैं, वहीं गुरुकुल के फार्म पर धान में भी अन्य फसलों की तरह ही सिंचाई की जाती है। फार्म पर सभी अतिथियों ने अमरूद का स्वाद चखा, साथ ही धान, गन्ना, सिंघाड़ा, तौरी, घीया व अन्य मिश्रिम फसलों का मुआयना किया। इसके बाद सभी अतिथिगण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और इस ऐतिहासिक तीर्थ स्थल का भ्रमण किया। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने नए भर्ती 710 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here