हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ग्राहक सेवा क...

    ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर दो लाख हड़पने का आरोप

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। गांव इस्सोपुर खुरगान में संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (SBI Grahak Seva Kendra) संचालक पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने दो लाख रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए एडीएम को अलग-अलग शिकायती-पत्र दिए है। खादर क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी मीना, वसीला व अहसान ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एडीएम शामली संतोष कुमार सिंह को तीन अलग-अलग शिकायती-पत्र दिए है। Kairana News

    बताया कि एक युवक गांव में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। उक्त ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने उनके द्वारा अपने खाते में जमा की गई दो लाख रुपये की धनराशि हड़प ली है, जिसमें मीना व वसीला के 92-92 हजार तथा अहसान के 16 हजार रुपये शामिल है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी की पत्नी तथा उसके भाई उन्हें धमकी देते है। पीड़ितों ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– निर्माणधीन बस अड्डे पर हुई चोरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here