हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Indian Railways: रामेश्वरम्-फिरोजपुर हमसफर सुपरफास्ट रेल अब फिरोजपुर कैंट तक जाएगी!

    Indian Railways
    रामेश्वरम्-फिरोजपुर हमसफर सुपरफास्ट रेल अब फिरोजपुर कैंट तक जाएगी!

    Indian Railways: जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-रामेश्वरम्-अजमेर (Ajmer-Rameshwaram-Ajmer) हमसफर सुपफास्ट (Humsafar Superfast) रेलसेवा का फिरोजपुर कैंट तक विस्तार किया गया है। शनिवार दिनांक 07-10-2023 को गाड़ी संख्या 20973 फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस रेल सेवा को जयपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामचरण बोहरा माननीय सांसद जयपुर नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    जयपुर सांसद ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना | Indian Railways

    यात्रियों की सुविधा हेतुगाडी संख्या 20974, रामेश्वरम्-फिरोजपुर हमसफर सुपरफास्ट रेलसेवा प्रत्येक मंगलवार को रामेश्वरम् से 22.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर रात 01.15 बजे आगमन व 01.30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 13.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुॅचेगी। Indian Railways

    इसी प्रकार गाडी संख्या 20973, फिरोजपुर कैंट- रामेश्वरम हमसफर सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 07.10.23,शनिवार से फिरोजपुर कैंट से 05.55 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 17.15 बजे आगमन व 17.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 21.00 बजे रामेश्वरम् पहुॅचेगी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गोयल, जयपुर स्टेशन डायरेक्टर श्री मिहिर देव,मंडल के अन्य अधिकारी,प्रेस मीडिया,रेल कर्मचारी गण व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। Indian Railways

    यह भी पढ़ें:–Israel Hamas War: इजरायल और Hamas के बीच भयंकर युद्ध, हवा में उड़ी मिसाइलें, देखें खौफनाक वीडियो

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here