हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सातरोड कैंट क...

    सातरोड कैंट की देवीलाल कॉलोनी में महिला की गला घोटकर हत्या

    चरित्र पर शक के कारण पति ने ली पत्नी की जान | Hisar News

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। इस घोर कलयुग में आज किसी को किसी पर जरा सा भी भरोसा नहीं रहा। यही पारिवारिक विघटन जहां घरेलू कलह का कारण बन रहा है तो कभी-कभी किसी को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। शनिवार को ऐसा ही एक मामला हिसार के सातरोड कैंट के सामने देवीलाल कॉलोनी में सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पति ने पत्नी की हत्या रात के समय गला दबाकर की। हालांकि अभी तक हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। Hisar News

    लेकिन सुबह जब अपनी मां को देर तक सोया हुआ देखकर जब बेटे ने मां को जगाना चाहा तो मां जागी नहीं। बेटे को जब इस बात का पता चला कि उसकी मां दुनिया छोड़कर जा चुकी है तो उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। यहां चिकित्सक बोर्ड द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक महिला की पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। महिला के शव पर किसी भी प्रकार का कोई चोट का निशान प्रारंभिक तौर पर नहीं मिला, लेकिन प्राथमिक जांच में ऐसा सामने आया है कि महिला को दम घोटकर मारा गया है। महिला हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है।

    पत्नी की हत्या के बाद से पति अपने घर से फरार है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट व सीन आफ क्राइम टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या के संबंध में जरूरी साक्षर जुटाए। महिला के बेटे का आरोप है कि उसका पिता उसकी मां के चरित्र पर हमेशा शक करता था। इसी वजह से हमेशा उनके लड़ाई झगड़ा होता रहता था। पति दिलीप कुमार ने देर रात अपने घर में ही निर्मला देवी की हत्या की घटना को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति दिलीप सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक महिला का पति हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर दो लाख हड़पने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here