हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार HBSE: एचबीएसई...

    HBSE: एचबीएसई ने जारी किया शेड्यूल

    HTET
    HTET Exam: एचटेट परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट

    हरियाणा में एचटेट परीक्षा 2 व 3 दिसंबर को

    • 2 को लेवल-3 और 3 को लेवल-1-2 का पेपर | HBSE

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शुक्रवार को एचटेट परीक्षा 2023 की तिथियों का ऐलान कर दिया। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा 2 व 3 दिसंबर को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 2 दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को लेवल-1 व लेवल-2 की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा एचटेट की परीक्षा की तैयारी जोरों से की जा रही हैं।

    डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2023 का रिजल्ट घोषित | HBSE

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 का परिणाम घोषित कर दिया। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ६६६.ु२ीँ.ङ्म१ॅ.्रल्ल पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

    ये रही पास प्रतिशतता

    बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित) में 16,849 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 8,013 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 11,272 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 7,711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 तथा प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 2,816 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1,622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.60 रही है।

    उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 313 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 172 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 54.95 तथा द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 809 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.89 रही है। बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डी.एल.एड. मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष -2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा।

    जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन आवेदन 20 दिन तक | HBSE

    उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    रि-अपीयर के लिए ये लगेगी फीस | HBSE

    डॉ. यादव ने बताया कि बताया कि प्रवेश वर्ष-2021-23 व 2022-24 डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2023 में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जनवरी-2024 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन करने हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई है। रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800/- रुपए प्रति विषय है, एक से अधिक

    विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रुपए अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रुपए प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 17 से 31 अक्तूबर, 100/- रुपए विलम्ब शुल्क सहित 01 से 07 नवम्बर, 300/- रुपए विलम्ब शुल्क सहित 08 नवम्बर से 14 नवम्बर तथा 1000/- रुपए विलम्ब शुल्क सहित 15 नवम्बर से 21 नवम्बर, 2023 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– पराली प्रबंधन: पंजाब के दो किसान भाइयों की जोड़ी बनी ‘मिसाल’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here