हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत पहुंचे...

    पानीपत पहुंचे आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कह दी बड़ी बात…

    Panipat News
    पानीपत पहुंचे आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कह दी बड़ी बात...

    पानीपत (सन्नी कथूरियां)। हरियाणा के पानीपत में गुरुवार को आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने कहा कि पानीपत की धरा पर पहुंच कर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। क्योंकि यह भूमि मेरे दादा चौधरी भजन लाल की कर्मभूमि रही है। उन्होंने सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में यहां की जनता की सेवा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई है, इसी क्रम में उन्होंने विधायकों को भी जोड़ने का काम किया है। इसी पहल के चलते आज मैं पानीपत पहुंचा हूं। यहां 5 वार्ड के कार्यक्रमों में भाग लूंगा। शुक्रवार को पानीपत ग्रामीण एरिया में जन संवाद का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता तक सरकारी की सभी लाभकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। Panipat News

    भव्य बिश्नोई से सवाल-जबाव | Panipat News

    सवाल: पांच राज्यों के चुनावों की किस तरह की तैयारियां है ?
    जबाव: मैं व्यक्तिगत तौर पर तो राजस्थान गया हूं। वहां पर जनता में गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली है। राजस्थान की सरकार पेपर लीक सरकार के नाम से जानी जाती है। महिला विरोधी सरकारी के नाम से जानी जाती है। राजस्थान के लोगों में एक ही चर्चा है कि किसी भी तरह इस सरकार को बदला जाए।

    सवाल: हरियाणा में होने वाले चुनावों में बीजेपी को किस स्तर पर देखते हैं ? | Panipat News
    जबाव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले 9 सालों में जनता की खूब सेवा की है। जनता में खूब उत्साह है। वे तीसरी बार भी सीएम मनोहर लाल को सेवा का मौका देंगे।

    सवाल: दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि बीजेपी ऐसी गंगा है, जिसमें किसी भी भ्रष्ट नेता को नहा दो, वो पवित्र हो जाता है?
    जबाव: वैसे तो मैं सकारात्मक सोच रखता हूं। मैं किसी पर टिप्पणी करने में विश्वास नहीं रखता हूं। अगर दीपेंद्र हुड्‌डा ने यह बात कही है, तो ये बात उनके मुंह से शोभा नहीं देती है। जिस प्रकार से उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। अगर उनके मुंह से ऐसी बातें निकलती हैं, तो ये उन्हें शोभा नहीं देती है। बीजेपी तथ्यों और सत्य के आधार पर बात करती है।

    सवाल: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के चार सीएम के बयान पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
    जबाव: ये उनकी अपनी सोच है। वे मुझसे उम्र और तजुर्बे में बहुत बड़े हैं। मैं उनके खिलाफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। इतना जरूर कहूंगा कि जनता बहुत जागरूक है। चुनावों में जनता इन सब बातों का जबाव देगी।

    यह भी पढ़ें:– पहले मुकदमे में जबरन राजीनामा, अब घर में घुसकर बच्चे को साथ ले जाने का प्रयास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here