हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोबाइल छीनकर ...

    मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक बाइक से गिरा

    Bhiwani Theft News
    सांकेतिक फोटो

    लोगों ने पकड़ा और पीट-पीट कर मार डाला | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: साथियों के साथ मिल मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा एक आरोपी बाइक से गिर गया। आरोपियों ने युवक को काबू कर लिया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलते ही थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान सेक्टर-40 मोती नगर निवासी सावन उर्फ कोला के रुप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में कोला के भाई अमित की शिकायत पर सावन बिरला और सब्बा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। Ludhiana News

    मृतक सावन कोला के भाई अमित ने कहा कि उसका 22 वर्षीय भाई सावन कोला एटूजेड कंपनी में कूड़ा उठाने का काम करता था। कोला बुरी संगत में फंसा हुआ था। वह नशा करने का भी आदी था। नशे की पूर्ति के लिए वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। अमित ने कहा कि उसे पता चला कि 13 अप्रैल को उसके भाई सावन को उसका दोस्त सावन बिरला अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर गया है। सावन बिरला, सब्बा और उसके भाई सावन ने किसी का मोबाइल छीना था। भागते समय उसका भाई सावन बाइक से गिर गया, जिसके बाद उसे उन युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा है। कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की है। मारपीट करने वाले उसके दोस्त मौके से भाग गए। उसके भाई को लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन तब तक उसके भाई की मौत हो गई थी। Ludhiana News

    उधर, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अर्शप्रीत ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– डीएम ने मंडी समिति का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here