हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मानसा में पुल...

    मानसा में पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की

    Mansa News
    Mansa News: मानसा में पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की

     किसानों ने भाजपा प्रत्याशी पूछे सवाल, नहीं दे सकी जवाब | Mansa News

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। शुक्रवार को मानसा में किसानों द्वारा भाजपा के बठिंडा से उम्मीदवार परमपाल कौर का विरोध किया गया, जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके विरोध में किसानों द्वारा पुलिस के खिलाफ भी रोष प्रदर्शन किया। Mansa News

    संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में किसानों द्वारा भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। मानसा में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ किसानों की धक्का मुक्की हुई। Mansa News

    किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन के बाद किसानों को परमपाल कौर से मिलवाया गया और उनसे किसानों ने 11 सवालों से 6 सवाल पूछे, लेकिन वह जवाब नहीं दे सकी। वहीं किसानों ने कहा कि पुलिस द्वारा जिन किसान औरतों के साथ धक्का मुक्की की गई, उसका भी जवाब मांगा जाएगा। किसानों ने कहा किसानों ने कहा कि खेती कानून को रद्द करवाने के समय केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगे मानी गई थी, लेकिन अभी तक उनको लागू नहीं किया गया। इसके विरोध में बीजेपी के नेताओं से सवाल पूछे जा रहे हैं। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– बंबीहा गैंग के दो सदस्य तीन पिस्तौल सहित गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here