हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home रंगमंच Prithviraj Ka...

    Prithviraj Kapoor: दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज किया पृथ्वीराज कपूर ने

    Prithviraj Kapoor
    Prithviraj Kapoor: दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज किया पृथ्वीराज कपूर ने पुण्यतिथि 29 मई के अवसर पर

    पुण्यतिथि 29 मई के अवसर पर

    मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: बॉलीवुड में पृथ्वीराज कपूर को ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, निन्होंने अपनी कड़क आवाज रौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया। 03 नवंबर 1906 को पश्चिमी पंजाब के लायलपुर अब पाकिस्तान में शहर में जन्में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लयालपुर और लाहौर में पूरी की। पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेस्वरनाथ कपूर पुलिस उपनिरीक्षक थे। बाद में उनके पिता का तबादला पेशावर में हो गया। पृथ्वीराज ने आगे की पढ़ाई पेशावर के एडवर्ड कॉलेज से की।उन्होंने कानून की पढाई बीच मे हीं छोड़ दी क्योंकि उस समय तक उनका रूझान थियेटर की ओर हो गया था। महज 18 वर्ष की उम्र में ही उनका विवाह हो गया। वर्ष 1928 में अपनी चाची से आर्थिक सहायता लेकर पृथ्वीराज कपूर अपने सपनों के शहर मुंबई पहुंचे। Prithviraj Kapoor

    पृथ्वीराज कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 1928 में मुंबई में इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़कर की। वर्ष 1930 में बी पी मिश्रा की फिल्म..सिनेमा गर्ल.. में उन्होंने अभिनय किया। कुछ समय पश्चात एंडरसन की थियेटर कंपनी के नाटक शेक्सपियर में भी उन्होंने अभिनय किया। लगभग दो वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री मे संघर्ष करने के बाद पृथ्वीराज कपूर को वर्ष 1931 में प्रदर्शित पहली सवाक फिल्म आलमआरा में सहायक अभिनेता के रूप मे काम करने का मौका मिला। वर्ष 1933 में पृथ्वीराज कपूर कोलकाता के मशहूर न्यू थियेटर के साथ जुड़े। वर्ष 1933 मे प्रदर्शित फिल्म ..राजरानी.. और वर्ष 1934 में देवकी बोस की फिल्म ..सीता.. की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये। इसके बाद उन्होंने न्यू थियेटर की निर्मित कई फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में मंजिल. प्रेसिडेंट जैसी फिल्में शामिल है। Prithviraj Kapoor

    वर्ष 1937 में प्रदर्शित फिल्म विद्यापति में पृथ्वीराज कपूर के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। वर्ष 1938 में चंदूलाल शाह के रंजीत मूवीटोन के लिये पृथ्वीराज कपूर अनुबंधित किये गये। रंजीत मूवी के बैनर तले वर्ष 1940 में प्रदर्शित फिल्म ..पागल..में पृथ्वीराज कपूर ने अपने सिने कैरियर मे पहली बार एंटी हीरो की भूमिका निभायी। वर्ष 1941 में सोहराब मोदी की फिल्म ..सिकंदर .. की सफलता के बाद वह कामयाबी के शिखर पर जा पहुंचे। Prithviraj Kapoor

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: यह रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, हैल्पलाइन नंबर जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here