हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जहरीला पदार्थ...

    जहरीला पदार्थ निगलने वाले किसान ने तोड़ा दम

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    जमीन पर जबरन कब्जे से आहत होकर निगला था जहरीला पदार्थ | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: अबोहर के गांव जोधपुर निवासी एक किसान की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया और धमकियां दी, जिससे आहत होकर किसान ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए बठिंडा के आदेश अस्पताल ले गए जहां ले जाते ही उसकीं मौत हो गई। मृतक, भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर का सदस्य था। Abohar News

    जानकारी के अनुसार, गांव जोधपुर निवासी 65 वर्षीय किसान कुलवंत सिंह कांटा पुत्र राम सिंह के बेटे बटविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कुलवंत सिंह की छह कनाल जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन ट्रैक्टर से जमीन जोतकर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उसे धमकियां दी। जिससे आहत होकर उसके पिता ने कल किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी हालत बिगड़ने पर वे उसे परिजनों बठिंडा के आदेश अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। Abohar News

    इधर पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। सदर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों पर मामले की जांच कर आरोपियों पर जरुरी कार्रवाई की जाएगी। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: नई रेल सेवा के विस्तार के लिए केंद्रीय रेलमंत्री को भेजा मांगपत्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here