हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हम बंटे तो कट...

    हम बंटे तो कटे थे। हम बंटे न होते तो न राम मंदिर टूटता, न ही कृष्ण जन्मभूमि पर गुलामी का दूसरा ढांचा खड़ा होता और न ही भारत देश कभी गुलाम नहीं होता- योगी आदित्यनाथ

    Yamunanagar News
    Chhachhrauli News: जो लोग भारत को कोसते और संप्रभुता को चुनौती देते थे, वह आज 'राम-राम' कर रहेः सीएम योगी

    जो लोग भारत को कोसते और संप्रभुता को चुनौती देते थे, वह आज ‘राम-राम’ कर रहेः सीएम योगी | Yamunanagar News

    • योगीमय हुआ जगाधरी विधानसभा क्षेत्र
    • हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के पक्ष में की हाजरों की उपस्थिति में की विशाल जनसभा | Yamunanagar News
    • यूपी में दफन हो गया दंगा, दंगाई जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा परः सीएम योगी
    • सत्ता के समय हरियाणा में हर माफिया कांग्रेस के शागिर्द थेः सीएम योगी
    • कांग्रेस का इतिहास गड़बड़, कांग्रेस के अधिकांश नेता बेल पर है, झाड़ू ने दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दियाः मुख्यमंत्री योगी
    • मुख्यमंत्री योगी बोले-राहुल गांधी एक राज्य में जाते हैं तो दूसरे राज्य की और विदेश में जाते हैं तो भारत की बुराई करते हैं
    • योगी ने जताया विश्वास- कमल लक्ष्मी जी का प्रतीक बनकर हरियाणा की समृद्धि का कारक बनेगा

    छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छछरौली अनाज मंडी में चुनावी दौरे पर रहे। छछरौली की जन आशीर्वाद रैली में मतदाताओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि दो दिन चुनाव प्रचार में जम्मू-कश्मीर गया था। वहां एयरपोर्ट पर एक सज्जन की राम-राम की आवाज आई। परिचय न होने के कारण मैंने देखा नहीं, फिर आवाज आई योगी साहब, राम-राम। मैंने देखा तो वह एक मौलवी थे। मुझे लग गया कि यह अनुच्छेद-370 समाप्त होने का प्रभाव है। Yamunanagar News

    जो लोग भारत को कोसते थे, संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुख से राम-राम निकल रहा है। हम बंटे तो कटे थे। हम बंटे न होते तो न राम मंदिर टूटता, न ही कृष्ण जन्मभूमि पर गुलामी का दूसरा ढांचा खड़ा होता और न ही देश कभी गुलाम नहीं होता। जो लोग राम मंदिर-श्रीकृष्ण मंदिर का विरोध कर रहे थे, भाजपा मजबूत होगी तो वही लोग सड़कों पर हरे रामा, हरे कृष्णा गाते दिखाई देंगे। Yamunanagar News

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के लिए कमल खिलाने की अपील की।
    राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ही थी सबसे बड़ी बाधा

    सीएम योगी ने कहा कि पांच सौ वर्ष के बाद रामलला अपनी जन्मभूमि अयोध्या में देव विग्रह के रूप में 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए हैं। राम मंदिर के लिए हिंदुओं ने 76 बड़ी लड़ाई लड़ी। संत, निहंग, वैरागी, सन्यासी, सद्गृहस्थ, राजे-रजवाड़े, महिलाएं, युवाओं समेत लाखों हिंदुओं ने प्रभु राम के चरणों में खुद को बलिदान कर दिया था।

    मुगलों, अंग्रेजों के शासन में हिंदुओं के साथ न्याय नहीं हो सकता, लेकिन 1947 में आजादी के बाद कांग्रेस सरकार चाहती तो राम मंदिर का निर्माण कराती पर उसने विवाद खड़ा करवाया। राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ही सबसे बड़ी बाधा थी। कांग्रेस जिस समस्या का समाधान नहीं कर पाई, 2014 में मोदी जी के पीएम और 2017 में उप्र में भाजपा सरकार आने के बाद 2019 में वह समस्या समाप्त हो गई।

    कांग्रेस देश की समस्या और भाजपा समाधान है | Yamunanagar News

    सीएम आदित्यनाथ योगी ने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या और भाजपा समाधान है। कांग्रेस ने देश को सारी समस्या दी है। कांग्रेस ने विभाजन की त्रासदी, जाति-क्षेत्र, भाषा के नाम पर कमजोर किया। देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, अराजकता की भट्टी में ढकेला। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद भी कांग्रेस की देन है।

    यूपी में दंगा दफन हो गया, दंगाई जेल में हैं या जहन्नुम में

    सीएम योगी ने कहा कि यूपी में साढ़े सात वर्ष में किसी ने दंगे का नाम नहीं सुना होगा, लेकिन इसके पहले आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर, बरेली, अलीगढ़ दंगे, मथुरा के जवाहरबाग की घटना होती थी। 2017 के बाद यूपी में दंगा दफन हो गया। दंगाई अब जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा पर चले गए हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के रहते धारा-370 नहीं हट सकती थी, लेकिन भाजपा ने हटा दिया। इससे आतंकवाद समाप्त हो गया और भारत का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य बेहतर हो गया।

    हर माफिया कांग्रेस का शागिर्द

    सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा भी दस वर्ष पहले कांग्रेस के भ्रष्टाचार, लूट-खसोट से परेशान था। खनन, वन, गो, पशु, भूमाफिया, संगठित अपराध में लिप्त माफिया कांग्रेस के शागिर्द थे। हरियाणा का शोषण कर रहे थे। दस वर्ष में हरियाणा ने विकास की नई यात्रा प्रारंभ की। कांग्रेस सरकार कहती थी कि देश के संसाधन पर केवल मुसलमानों का अधिकार है, लेकिन भाजपा व मोदी जी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है।

    सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता-अखंडता, विकसित भारत के लिए भाजपा आवश्यक है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भी विकास के नए प्रतिमानों की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए डबल इंजन सरकार के विकास की गति को बाधित नहीं होने देना है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी विकास नहीं चाहती, क्योंकि विकास होने से इनकी दुकानें और बांटने की राजनीति बंद हो जाएगी।

    देश को समृद्ध कर रहा है मोदी जी का नेतृत्व

    सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत की शुरुआत गांव, किसान, युवा, महिला से होती है। 2029 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रभावी हो जाएगा, भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति को सम्मान दिया है। एक तरफ हरियाणा में मेट्रो, रोजगार, निवेश, रोड कनेक्टिविटी मिल रही है, भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक रोटी के लिए छीनाझपटी हो रही है। पीएम मोदी का नेतृत्व देश को समृद्ध कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जब डबल इंजन सरकार चलती है तो स्पीड और लाभ भी डबल मिलता है। दुनिया में भी वही देश ताकतवर होगा, जिसके साथ भारत खड़ा होगा।

    इनेलो का इतिहास गड़बड़, झाड़ू ने दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दिया

    सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अफवाह पैदा करना चाहती है। इनेलो का इतिहास ही गड़बड़ है, इसलिए वे अच्छा काम कर ही नहीं सकते। झाड़ू लगाने वाले लोगों ने दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दिया है, जबकि भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षा, विकास, रोजगार, सुशासन की गारंटी और आस्था को सम्मान देती है।

    देश संकट में होता है तो राहुल को नानी की याद आती है

    सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी एक राज्य में जाते हैं तो दूसरे राज्य की और विदेश जाते हैं तो भारत की बुराई करते हैं। देश के संकट के समय उन्हें भारत नहीं, बल्कि इटली में नानी याद आती हैं। हरियाणा के नौजवानों को समझना होगा कि बांटने वाली कांग्रेस की राजनीति देश के हित में नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। शाकंभरी मंदिर का भव्य स्वरूप आने वाला है।

    करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है। कांग्रेस पं. नेहरू के जन्मदिन पर, लेकिन पीएम मोदी के निर्देशन में अब गुरु गोबिंद सिंह के चार-चार साहिबजादों के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जाता है। सीएम ने विश्वास जताया कि कमल लक्ष्मी जी का प्रतीक बनकर हरियाणा की समृद्धि का कारक बनेगा।

    जगाधरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी सहित हजारों की भीड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग आशीर्वाद से जगाधरी में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा व हरियाणा में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। Yamunanagar News

    विशाल जनसभा के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जिला चुनाव प्रभारी सुरेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी,यमुनानगर उम्मीदवार घनश्याम दास अरोड़ा, सढौरा उम्मीदवार बलवंत सिंह सढौरा, यूपी के पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश के विधायक सुखराम चौधरी,भाजपा नेत्री बंतो कटारिया,अजात आश्रम व आदि बद्री से सम्मानित संत गुरु जी, कपिल मनीष गर्ग,रामनिवास गर्ग, रामपाल सिंह,विपुल गर्ग, कल्याण सिंह, प्रवीण अग्रवाल, प्रियंक शर्मा, निश्चल चौधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here