हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, January 22, 2026
More
    Home देश Election Resu...

    Election Results 2024 Updates: भाजपा व शिवसेना को बड़ी बढ़त!

    Sirsa Municipal Election
    Sirsa Municipal Election: सरसा निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी अपडेट

    Election Results 2024 Updates: मुंबई, (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मतदान होने के बाद आज शनिवार को वोटों की मतगणना शुरू है। शुरूआती रुझानों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन समय बढ़ने के साथ ही रुझानों में महायुति ने बड़ी बढ़त बनाई हुई है। Election Results 2024

    महायुति के प्रमुख दल भाजपा ने रुझानों में सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। भाजपा ने 63 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि शिवसेना ने 30 और एनसीपी ने 24 सीटों पर बढ़त बनाई है। इसके अलावा, महाविकास आघाड़ी में शामिल दल कांग्रेस 12 और एससीपी 11 सीटों पर और शिवसेना उद्धव गुट ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

    IPL 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल!

    इस बार के चुनाव में महाअघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है। सत्ताधारी पार्टी महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है, वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं। महाअघाड़ी और महायुति, दोनों की तरफ से ही जीत के दावे किए जा रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। महाराष्ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145 का है। Election Results 2024

    Stock Market Update: शेयर बाजार में उछाल! सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here