हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Kairana: मन्नामाजरा फायरिंग प्रकरण का एक और आरोपी दबोचा, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: मन्नामाजरा फायरिंग प्रकरण का एक और आरोपी दबोचा, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mannamajra Firing Case: पंद्रह दिन पूर्व गांव मन्नामाजरा में वर्चस्व की जंग को लेकर कैराना के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को अवैध असलहे व कारतूस समेत गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस इससे पूर्व घटना में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपी एक गुट का सरदार बताया जा रहा है। Kairana News

    विगत एक अप्रैल को क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा में कैराना के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें ग्राम मन्नामाजरा निवासी राकिब, ग्राम जहानपुरा निवासी रिजवान उर्फ चीमा व कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी परवेज उर्फ भाटी घायल हो गए थे। इनमें राकिब व रिजवान उर्फ चीमा के पैर में गोली लगी थी, जबकि परवेज उर्फ भाटी सिर में ईंट लगने से घायल हो गया था। Kairana News

    ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत व्याप्त हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की थी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए थे। मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के 17 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। मंगलवार को पुलिस ने मामले में नामजद याहया उर्फ याहिया निवासी मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी घटना को अंजाम देने वाले एक गुट का सरदार बताया गया है। उधर, मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई यशपाल सिंह सोम का कहना है कि मन्नामाजरा फायरिंग प्रकरण में मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित