हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Bettiah Polic...

    Bettiah Police Line Firing: पुलिस लाइन में चली दनादन गोलियां, सिपाही ने साथी जवान को गोलियों से भूना

    Delhi News
    Delhi Crime

    Bihar Police Line Firing: बेतिया (पश्चिम चंपारण)। बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब आपसी विवाद के चलते सिपाही परमजीत ने अपने ही साथी जवान सोनू कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। Bettiah News

    घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमलावर सिपाही परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया। उसे काबू में करने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां एसडीपीओ विवेक दीप उससे पूछताछ कर रहे हैं।

    जैसे ही यह सनसनीखेज खबर फैली, चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

    प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों सिपाहियों के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दुखद घटना की वजह बना। दोनों जवान कुछ दिन पहले ही सिकटा थाना से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे और एक ही यूनिट में साथ कार्यरत थे। डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि फिलहाल आरोपी सिपाही से पूछताछ की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Bettiah News

    Kaithal: आग का भयानक था गुबार, सेवादार कहाँ मानने वाले थे हार!