हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Family ID News: बुजुर्ग बाला देवी ने कुर्सी पर बैठकर जिंदा होने का दिया प्रमाण तो एडीसी हुए हैरान

    Bhiwani News
    Bhiwani News: समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एडीसी डा. मुनीश नागपाल।

    परिवार पहचान पत्र में मृत दिखाई गई गांव धनाना की बुजुर्ग महिला ने एडीसी के समक्ष रखी समस्या | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Parivar Pehchan Patra: स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए डा. मनीष नागपाल उस समय हैरान हो गए जब परिवार पहचान पत्र में मृत दिखाई गई गांव धनाना की बुजुर्ग महिला बाला देवी ने अपने जिंदा होने का प्रमाण सामने कुर्सी पर बैठकर दिया। बुजुर्ग महिला ने एडीसी को बताया कि वे दो बार तहसीलदार से अपने जिंदा होने के बारे में हलफनामा भी दे चुकी हैं। इसके बावजूद भी परिवार पहचान पत्र को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। Bhiwani News

    इस वजह से उनको पेंशन लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इस पर एडीसी ने समाधान शिविर में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द परिवार पहचान पत्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एडीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की अधिकांश सेवाएं आॅनलाइन हो चुकी हैं। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा योजनाओं की लाभ राशि पात्र लोगों के खाते में सीधे रूप से भेजी जाती हैं। सभी योजनाएं परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड सही होना जरूरी हैं। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– नगर पालिका पिहोवा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया