हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Maharashtra: ...

    Maharashtra: वाशिम में दो गुटों में संघर्ष, क्षेत्र में भय का माहौल

    Washim Clashes
    Maharashtra: वाशिम में दो गुटों में संघर्ष, क्षेत्र में भय का माहौल

    Maharashtra Clashes: वाशिम, महाराष्ट्र। वाशिम नगर के पाटणी चौक क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पत्थरबाज़ी के चलते कई लोग घायल हो गए। यह घटना देर रात की है, जब किसी मामूली कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प का असर आस-पास के क्षेत्रों – बागवानपुरा, डंडे चौक और गणेशपेठ – में भी महसूस किया गया। रात लगभग 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने घरों और वाहनों पर पत्थर बरसाए, जिससे नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। Washim Clashes

    India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्र…

    पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक श्री अनुज तारे ने घटनास्थल का दौरा किया और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और घायल लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल शहर में शांति है, किंतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

    यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महाराष्ट्र के अन्य भागों में इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मार्च माह में नागपुर के महल क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इसी प्रकार, जनवरी में नंदुरबार में एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद दो समूहों में टकराव हो गया था, जो बाद में पथराव और आगजनी में बदल गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। प्रशासन द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों के चलते वाशिम में हालात नियंत्रण में हैं, तथा आमजन से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है। Washim Clashes

    Hamas Hostage Release: इज़रायल-अमेरिका में खुशी की लहर, 19 महीने बाद बंधक बने सैनिकों की सुरक्षित वा…