हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    CITU Foundation Day: ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल नौ जुलाई को

    Hanumangarh News

    सीटू का स्थापना दिवस मनाया

    CITU Foundation Day: हनुमानगढ़। सीटू स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जंक्शन व टाउन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सीटू से जुड़े मजदूर शामिल हुए। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं। लगातार श्रम कानूनों को बदलकर उन्हें मजदूरों के खिलाफ और कारखाना मालिकों के पक्ष में बनाया जा रहा है। चार लेबर कोड इसका उदाहरण है। सरकार चार लेबर कोड को लागू करने का प्रयास कर रही है। लेकिन मजदूर लगातार इन मुद्दों पर संघर्ष के लिए तैयार है।

    आगामी नौ जुलाई को देश के तमाम ट्रेड संगठनों की ओर से हड़ताल की जाएगी। पूर्व में यह हड़ताल बीस मई को प्रस्तावित थी लेकिन देश में युद्ध के हालातों के चलते स्थगित कर दिया गया था। सरकार की ओर से लाए जा रहे चार श्रम लेबर कोड के खिलाफ नौ जुलाई को पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सीटू ने 1970 में अपनी स्थापना के समय एकता, संघर्ष और समाजवाद का नारा दिया। क्योंकि संगठन बनाकर, एकता बनाकर संघर्ष की ओर बढ़ेंगे। देश में समाजवाद की ओर बढ़ते हुए लगातार मजदूर संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद मजदूरों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। Hanumangarh News

    फिल्टर किए बगैर ट्यूबवैल का खारा पानी सप्लाई करने से आक्रोशित हुए ग्रामीण