हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भ्रष्टाचार के...

    भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व अपर नगर आयुक्त समेत चार पर एफआईआर दर्ज

    Firozabad News
    Firozabad News: भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व अपर नगर आयुक्त समेत चार पर एफआईआर दर्ज

    जांच के बाद आगरा के विजिलेंस थाने में दर्ज हुआ मुकद्दमा | Firozabad News

    • जून 2022 में कार्यवाहक आयुक्त ने कई फर्मों के भुगतान की दी थी स्वीकृति

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: करप्शन के मामले में फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व अपर नगर आयुक्त, लेखा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई। भ्रष्टाचार के इस बड़े मामले में आगरा विजिलेंस थाने में कार्यवाहक नगर आयुक्त रहे अरविंद कुमार राय, दो लेखाकार और एक लेखा लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला जून 2022 का है। Firozabad News

    तत्कालीन नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के अवकाश पर जाने के बाद नगर आयुक्त का कार्यवाहक चार्ज अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय को सौंपा गया था। राय ने 20 जून से 10 जुलाई के बीच अपने कार्यकाल में 19 फर्मों को एक साथ भुगतान की स्वीकृति दे दी। बताया तो ये गया है कि उनको नए नगर आयुक्त आईएएस धनश्याम मीना के आने की खबर लगते ही एक ही दिन में फर्मों के भुगतान की स्वीकृति दे दी गई थी। इस दौरान ठेकेदारों ने भुगतान के लिए एडवांस कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। हालांकि तकनीकी कारणों से इन फार्मों को भुगतान नहीं हो सका था।

    कमीशन लेने के बाद भी भुगतान ना होने को लेकर ठेकेदारों ने विरोध में अरविंद राय के वाहन का पीछा किया और जिला मुख्यालय पर घेराव भी किया था। जांच में लेखाकार जितेंद्र कुमार गुप्ता, योगेंद्र कुमार त्रिपाठी और सेवानिवृत्त लेखा लिपिक राजेंद्र सिंह परिहार की भी संलिप्तता पाई गई। ठेकेदारों की शिकायत पर शासन स्तर पर जांच की गई। जांच के बाद इन चारों के खिलाफ विजिलेंस थाने में विजिलेंस के निरीक्षक की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Cyber Fraud: हरियाणा में सात करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार