अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान

Hanumangarh News
अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान

हनुमानगढ़। डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) (Dr. Ambedkar Ajaak Association) की बैठक शनिवार को जंक्शन में वार्ड 59 स्थित अजाक कार्यालय सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सस्पेंड शिक्षकों की बहाली और संगठनात्मक विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अजाक के प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीराम चौरड़िया मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह ने की। Hanumangarh News

डॉ. अम्बेडकर अजाक एसोसिएशन की बैठक में सुमेर सिंह चुने गए जिलाध्यक्ष

अपने संबोधन में श्रीराम चौरड़िया ने संगठन की एकजुटता और मजबूती को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी वर्ग को अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहते हुए संगठित रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन केवल अधिकारों की बात नहीं करता बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि हाल ही में जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है, उनकी बहाली के लिए संगठन स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सरकार व प्रशासन से संवाद किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुन: सुमेर सिंह को अजाक हनुमानगढ़ का अध्यक्ष चुना। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह का माला पहनाकर अभिनंदन किया। सुमेर सिंह ने एसोसिएशन सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने जिलेभर में संगठन का विस्तार करने और सभी वर्गांे को जोड़ने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर दीपक बारोटिया, डॉ. हनुमान प्रसाद रोहिल्ला, नानक सिंह, मोहनलाल जिनागल, मांगीलाल, दौलतराम कालवा, प्रेमाराम मेहरड़ा, जागेराम, हवासिंह मेहरड़ा, महावीर प्रसाद सर्वा, श्रीराम रांगेरा, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष परसाराम, सुरेन्द्र खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश भारतीय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। Hanumangarh News

विमान हादसे में जान गंवाने वाले पीलीबंगा के एमबीबीएस छात्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार