हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    International Yoga Day: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक किया गया आयोजन

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक किया गया आयोजन

    योग हमें प्रकृति के करीब लाता है और संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है- जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: अनाज मंडी प्रताप नगर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। योग दिवस कार्यक्रम में यमुनानगर जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका मुख्यतिथि रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पूरे विश्व में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर मनाया जा रहा है। प्राणायाम व योग से ही हम बलशाली बनेंगे और भारत अर्थव्यवस्था में नंबर वन बनेगा। आज हम सभी इस मौके पर संकल्प लेते हैं कि खुद भी योग करेंगे और दूसरों को भी योग सिखाएंगे। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा करेंगे। Yamunanagar News

    उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली ने हमें प्रकृति से दूर कर दिया है अनियमित खानपान, नींद में कमी, तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता से हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। योग हमें प्रकृति के करीब लाता है और संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग में आसन प्राणायाम और ध्यान से शारीरिक बल उत्पन्न होते हैं मानसिक शांति भी मिलती है। उन्होंने कहा कि योग आयुर्वेद का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है दोनों का उद्देश्य एक ही है शरीर मन और आत्मा का संतुलन।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ शिखा बंसल ने कहा कि पहली बार 21 जून 2015 को विश्व में संयुक्त रूप से महान पर्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। तब से यह दिवस केवल भारतीय ही नहीं पूरे विश्व का उत्सव बन चुका है। इसलिए योग को मानव जीवन में अपनाना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सब आज एक प्रण लेते हैं कि हर दिन एक सकारात्मक सोच से शुरुआत करेंगे और प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करेंगे तथा दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। योगाभ्यास से मनुष्य मानसिक एवं शारीरिक रूप से संतुलित रहता है। Yamunanagar News

    आयुष विभाग के फार्मासिस्ट सतबीर नायब तहसीलदार आनंद रावल ब्लॉक समिति चेयरमेन वीरेंद्र सिंह आंगनवाड़ी सुपरवाइजर प्रीति राजवीर योगाचार्य बलविंदर मुज़फ़त कलां सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी, सैकड़ों की संख्या में गांव वासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Yoga Day: योग एक स्वस्थ समाज की नींव