हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Drugs Smugglers Arrested: ड्रग्स तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Hanumangarh News

    13.03 ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार

    Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक के कब्जे से 13.03 ग्राम हेरोइन बरामद की। मौके से युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी एसआई अजय गिरधर के नेतृत्व में गठित टीम रविवार देर शाम को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर रोड स्थित पक्कासारणा गांव की रोही में एजेडी स्कूल के पास पहुंची तो वहां घूम रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।

    शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को डिटेन कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 13.03 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर मौके से असरफ अली उर्फ अफी (27) पुत्र शकूर खान निवासी वार्ड 17, गांव जंडावाली को गिरफ्तार किया। अभियोग दर्ज कर अनुसंधान टाउन थाना के एसआई मोहर सिंह के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय गिरधर के अलावा कांस्टेबल सुरजीत, महमूद, महेंद्र व गुरतेज शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल महमूद अली व महेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

    युवक के कब्जे से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद

    हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने 7.15 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रकरण दर्ज कर जांच जंक्शन थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार मादक व नशीले पदार्थांे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कार्रवाई करने के लिए टाउन थाना के एसआई मोहरसिंह के नेतृत्व में टीम रविवार शाम को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम सतीपुरा बायपास रोड पर पहुंची तो एक युवक अचानक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया।

    युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान जयमल (32) पुत्र राधेश्याम सोरगर निवासी वार्ड 47, टाउन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जयमल के पास प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 7.15 ग्राम स्मैक (हेरोइन/चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बिना अनुज्ञा पत्र अवैध मादक पदार्थ स्मैक कब्जे में रखने के आरोप में जयमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। अग्रिम अनुसंधान जंक्शन थाना की एसआई चुकां कर रही हैं। Hanumangarh News

    Girl missing: रात्रि को घर से गायब हुई 16 वर्षीय किशोरी