हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में उमस भरी गर्मी, कब बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का आया अपडेट

    Haryana Punjab Weather Update
    Haryana Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में उमस भरी गर्मी, कब बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का आया अपडेट

    Haryana Punjab Weather Update:  सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। दक्षिण-पश्चिम मानसून वर्तमान में देश भर के लगभग राज्यों में सक्रिय हो चुका है। सिर्फ उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब दिल्ली व चंडीगढ़ को मानसून का इंतजार है। आज यानि सोमवार को उत्तर भारत के इन मैदानी इलाकों में भी बारिश शुरू होगी। लेकिन हरियाणा, पंजाब दिल्ली व चंडीगढ़ में मानसून का आगमन 28 जून तक ही होगा। उससे पहले इन राज्यों में मानसूनी हवाओं के कारण प्री-मानसून की बरसात होगी। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के साथ लगते राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है, जो आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार संपूर्ण देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश औसत से अधिक होगी। ओर बढ़ेगा मौसमी सिस्टम अगले दो दिनों में झारखंड पर बना परिसंचरण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तर मध्य प्रदेश के आसपास पहुँच जाएगा। इस सिस्टम की बाहरी सीमा के पास ट्रफ बने रहने से सोमवार को मौसम प्रणाली सक्रिय रहेगी। इस स्थिति में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

    Snake News: इन पौधों से रहे सावधान! सांप बना सकते हैं अपना बसेरा…कहीं आपके घर के पास तो नहीं लगे

    गरज-चमक के साथ होगी बारिश

    23 और 24 जून को दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में तेज गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है। सोमवार को मौसम गतिविधियाँ अधिक तीव्र हो सकती हैं। इसका असर अगले दिन यानी 24 जून को भी बना रहेगा। 23 और 24 जून की यह बारिश दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के इलाकों में मानसून की दस्तक के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।