हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्याना में गै...

    स्याना में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

    Bulandshahr
    Bulandshahr: स्याना में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

    22 और 19 वर्ष के दोनों युवकों पर हैं केई संगीन मामले दर्ज, चैकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

    बुलंन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सा)। Bulandshahr: स्याना कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को की गई इस कार्यवाही में थाना स्याना में दर्ज मुकदमा संख्या 202/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में मौहल्ला पट्टी मुसलमानान निवासी 22 वर्षीय अवधेश और मौहल्ला नंदपुरी निवासी 19 वर्षीय प्रशान्त कुमार शामिल हैं। दोनों को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पकड़ा गया।प्रशान्त कुमार पर कुल चार मामले दर्ज हैं।

    इनमें बीएनएस एक्ट की धाराओं के तहत दो मामले, पॉक्सो एक्ट का एक मामला और गैंगस्टर एक्ट का एक मामला शामिल है। वहीं अवधेश पर बीएनएस एक्ट के दो मामले और गैंगस्टर एक्ट का एक मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, महिला उप-निरीक्षक अंजली सिंह, हैड कॉस्टेबल अमित भड़ाना, कॉस्टेबल श्रवण कुमार और सचेन्द्र कुमार शामिल रहे। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। Bulandshahr

    यह भी पढ़ें:– ग्राहकों से उलझने पर नौ मीट विक्रेता गिरफ्तार, चालान