हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के इस...

    हरियाणा के इस जिले में लगा लंबा जाम, जानिए…

    Yamunanagar
    Yamunanagar: हरियाणा के इस जिले में लगा लंबा जाम, जानिए

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जगाधरी पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर कलेसर के नजदीक लाल ढांग पर भारी भरकम पेड़ गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने हाईवे से पेड़ हटाकर जाम को खुलवाया। छछरौली और उसके आसपास के क्षेत्र में सुबह से लगातार तेज बरसात जारी है बरसात के कारण जगाधरी पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर भारी भरकम पेड गिरने से सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया। Yamunanagar

    लगभग 2 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हाईवे से हटाया। सुबह पांवटा साहिब की ओर जा रहे रवि, जय भगवान, राजेश, राम सिंह, सौरभ आदि ने बताया जगाधरी पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर वन्य प्राणी विभाग कार्यालय से थोड़ा आगे और लाल ढांग के नजदीक हाईवे पर भारी भरकम पेड़ गिर गया था जिस कारण यातायात दोनों ओर से ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड गिरने की सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलने पर वन विभाग कलेसर रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर पड़े पेड़ को हटाया।

    राहगीरो का यह भी कहना है नेशनल हाईवे पर जंगल के क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर गहरे बरम बने हुए हैं जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन द्वारा बरम को सड़क के बराबर करना चाहिए और यहां पर दो जेसीबी मशीनों को परमानेंट किया जाना चाहिए ताकि आपातकाल स्थिति में जल्द से जल्द रोड को खुलवाया जा सके।आपको बरसात के सीजन में हथनी कुंड, कलेसर और लाल ढांग पर सड़क पर मलवा आने से नेशनल हाईवे अक्सर बाधित हो जाता है जिस कारण राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। Yamunanagar

    यह भी पढ़ें:– 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला