हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Iran Nuclear Site: ईरान के परमाणु स्थल ‘पूरी तरह नष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

    Iran Nuclear Site News
    Iran Nuclear Site: ईरान के परमाणु स्थल ‘पूरी तरह नष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रम्प के दावे को नकारा

    Iran’s nuclear site ‘completely destroyed’: वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्टों को सिरे से नकार दिया जिनमें कहा गया था कि ईरान पर किए गए अमेरिकी हमलों से उसके परमाणु कार्यक्रम को केवल कुछ महीनों की देरी हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए दावा किया, “ईरान के परमाणु केंद्र पूर्णतः नष्ट कर दिए गए हैं!” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी मीडिया “इतिहास के सबसे सफल सैन्य अभियानों में से एक को जानबूझकर कमतर दिखा रहा है।” Iran Nuclear Site News

    एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों (US intelligence agencies) की प्रारंभिक गोपनीय रिपोर्ट सामने आने के बाद आया, जिसमें यह निष्कर्ष दिया गया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमलों से केवल अस्थायी प्रभाव पड़ा और परमाणु कार्यक्रम कुछ महीनों के लिए ही रुका। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस आकलन की पुष्टि तो की, लेकिन उसे “पूर्णतः भ्रामक” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह मूल्यांकन ट्रंप और अमेरिकी सेना को बदनाम करने का प्रयास है।

    ”तो अमेरिका फिर से सटीक हमले करेगा” | Iran Nuclear Site News

    ज्ञात हो कि 13 जून को इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु स्थलों पर लक्षित हवाई हमले किए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमला कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि ईरान शांति की दिशा में आगे नहीं बढ़ा तो अमेरिका फिर से सटीक हमले करेगा। Iran Nuclear Site News

    हालांकि अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि इन हमलों से ईरान के संवेदनशील परमाणु उपकरण जैसे सेंट्रीफ्यूज या यूरेनियम भंडार पूरी तरह नष्ट नहीं हुए। कुछ सुविधाओं के प्रवेश द्वार अवश्य क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन भूमिगत संरचनाएं सुरक्षित रहीं।

    मंगलवार को ईरान और इज़राइल ने युद्धविराम पर सहमति जताई, जिससे पिछले 12 दिनों से चल रहे घातक संघर्ष का अंत हुआ। ट्रंप ने सप्ताहांत में कहा था कि अमेरिका ने ‘बंकर बस्टर’ बमों का उपयोग करते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निर्णायक रूप से कमजोर कर दिया है। वर्षों से छाया युद्ध लड़ रहे दोनों देशों के बीच यह संघर्ष अब तक की सबसे भीषण टक्कर मानी जा रही है। Iran Nuclear Site News

    Cargo Ship Sinks: 800 इलेक्ट्रिक वाहनों सहित 3,000 वाहनों को ले जा रहा कार्गो जहाज आग के बाद प्रशांत…