हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home कैथल Welfare Works...

    Welfare Works: कैथल मानवता भलाई केन्द्र में शेड की चादरे डालने का कार्य पूरा

    Kaithal News
    Kaithal News: एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी राम ए खुश्बू डेरा में लगे शेड का दृश्य, बीते दिनों शेड पर चादरे डालने की सेवा करते हुए सेवादार

    250 फुट लम्बा और 180 फुट चौड़े शेड का किया जा रहा निर्माण

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Welfare Works: चंडीगढ़ हिसार मार्ग पर स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी राम ए खुश्बू आश्रम कैथल में साध संगत की सुविधा के लिए बनाए जा रहे शेड पर चादर डालने का कार्य पूरा हो गया है। वहीं शेड में मिट्टी डालने का कार्य भी सम्पन्न हो चुका है। जिम्मेवार 85 मेंबर खरैती लाल इन्सां ने बताया कि मानवता भलाई केंद्र कैथल में शेड का निर्माण कार्य चल रहा है। यह शेड 250 फुट लम्बा और 180 फुट चौड़ा बनाया जा रहा है। शेड के पिल्लर बेहद मजबूती के साथ डाले गए है। Welfare Works

    Kaithal

    पिल्लर 3 से 5 फुट गहरे गड्डे में सरिया, सीमेंट, बजरी को मिक्स करके खड़े किए गए है। अब शेड पर चादर डालने का कार्य भी सम्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि इस शेड की चादर गुजरात से मंगवाई गई है। इसकी खास बात यह है कि ये गर्मी के दिनों में अन्य शेडो की अपेक्षा अधिक ठंडा रहेगा। जिम्मेवारो ने साध संगत से अपील कि है कि सारी साध संगत आगे भी जब भी सेवा का संदेश लगे तो इसी तरह बढ़ चढकर हाजरी लगाए। Welfare Works

    यह भी पढ़ें:– Haryana Weather: हरियाणा का ये जिला बना शिमला…