हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश Haryana Weath...

    Haryana Weather: हरियाणा का ये जिला बना शिमला…

    Haryana Weather
    Haryana Weather: हरियाणा का ये जिला बना शिमला...

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Haryana Weather: जगाधरी पोंटा साहिब नेशनल हाईवे का अधूरा निर्माण प्रताप नगर के व्यापारियों के लिए मुसीबत लेकर आया है आज तड़के हुई तेज बरसात के कारण प्रताप नगर बस स्टैंड के सामने स्थित नेशनल हाईवे पर तीन-तीन फीट पानी भर गया, हाईवे पर पानी भरने से हाईवे पर स्थित दुकानदार बमुश्किल अपनी दुकानों पर पहुंचे। Haryana Weather

    स्थानीय दुकानदार जयकरण महिपाल नरेश विजय रजनीश तुषार आदि ने बताया साल 2022 से नेशनल हाईवे का काम शुरू हुआ था तभी से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है उनकी दुकानों के सामने अधूरा हाईवे न सिर्फ उनके लिए मुसीबत बना हुआ है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते रात हुई बरसात के कारण उनकी दुकानों के आगे दो से तीन फीट तक पानी भर गया है ऐसे में ग्राहकों का उनकी दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रताप नगर बस स्टैंड के आसपास जल्द से जल्द हाईवे का निर्माण पूरा किया जाना चाहिए ताकि न सिर्फ उनका व्यापार सुचारू रूप से चल सके बल्कि आमजन को भी जरूरत का सामान लेने के लिए परेशान ना होना पड़े। Haryana Weather

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के इस जिले में लगा लंबा जाम, जानिए…