हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल गुजरात और पंज...

    गुजरात और पंजाब उपचुनावों में आप की जीत पर कैथल में बंटे लड्डू बांटे

    Kaithal
    Kaithal: गुजरात और पंजाब उपचुनावों में आप की जीत पर कैथल में बंटे लड्डू बांटे

    जिलाध्यक्ष ने कहा: यह बदलाव की शुरुआत है, भाजपा का अंत निकट

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal: आम आदमी पार्टी को विसावदर (गुजरात) और लुधियाना पश्चिम (पंजाब) विधानसभा उपचुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद आप में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में कैथल जिले के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर एकत्र होकर विजय उत्सव मनाया।कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। Kaithal

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने कहा कि गुजरात और पंजाब में मिली जीत यह दर्शाती है कि देश की जनता अब आम आदमी पार्टी को एक मजबूत और ईमानदार विकल्प के रूप में देख रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली के बढ़ते बिल से आम नागरिक परेशान है। अब वक्त आ गया है कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। Kaithal

    पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत, दिल्ली और पंजाब की जनहितकारी नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम इस बात का संकेत है कि अब आप ही जनता की पहली पसंद बनेगी। मास्टर सतबीर गोयत ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं का हौसला और भी बुलंद हुआ है। इस मौके पर अमरीक मोर, सुनील सहारण, प्रदीप कुराड, जसविंदर राणा, कुलदीप देवीगढ़, राजबीर सोंगल, युद्धवीर वालिया, सुभाष कुण्डू, सतीश, सुरेश मलिक, विक्की करोड़ा, अंकित ढुल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे। Kaithal

    यह भी पढ़ें:– समस्याओं को लेकर नायक बस्तीवासी मुख्यमंत्री से मिले