हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गोबर से बने प...

    गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का पायलट प्रोजेक्ट दो वार्डों में शुरू करेगा निगम: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad
    Ghaziabad गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का पायलट प्रोजेक्ट दो वार्डों में शुरू करेगा निगम: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    गाजियाबाद( सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  नगर निगम ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वयं सहायता समूह की 60 महिलाओं के साथ बैठक की और उन्हें गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए प्रेरित किया।इस पहल के तहत, नगर निगम के 100 वार्डों में से दो वार्डों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उपयोग किया जाएगा। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार प्रदान करने में भी सहायक होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम को ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रॉपीज 2025 मेयर्स चैलेंज के तहत 50 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इस पुरस्कार के लिए नगर निगम को 630 नगर निकायों में से 50 शीर्ष नगर निकायों में शामिल किया गया है। बैठक में डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी संजय पथरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष प्रोजेक्ट से जोड़ा और बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।