हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Pakistan Flood: पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ से हुई भीषण तबाही, 11 की मौत

    Pakistan News
    Pakistan Flood: पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ से हुई भीषण तबाही, 11 की मौत

    Pakistan Flood: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 11 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। बाढ़ से स्वात नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे जानमाल को व्यापक क्षति पहुंची है। Pakistan News

    प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने इन आंकड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। बाढ़ के चलते 56 घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि 50 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बाढ़ के कारण स्वात क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही हुई है। वहां राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। पीडीएमए ने बाढ़ के स्तर को ‘अत्यधिक’ श्रेणी में रखा है और बताया है कि अब भी कई लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं।

    दो दिन की लगातार बारिश | Pakistan News

    दो दिन की लगातार बारिश के बाद उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पीडीएमए ने पेशावर, चरसद्दा और नौशेरा जिलों को संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क किया है। स्वात के डिप्टी कमिश्नर शहजाद महबूब ने जानकारी दी है कि अचानक आई बाढ़ के कारण 73 लोग विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि दो पर्यटक परिवारों के कुल 18 सदस्य शुक्रवार को नदी के किनारे मौजूद थे, जब जलस्तर अचानक बढ़ गया। इनमें से 17 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा फिजागत क्षेत्र में हुआ, जहां दोनों परिवार नदी किनारे नाश्ता कर रहे थे। अचानक जलप्रवाह इतना तेज हो गया कि कई लोग बह गए। तीन लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। एक बचावकर्मी ने बताया, “हमें सुबह 8 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग नदी में बह गए हैं।” इस दुखद घटना का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे पानी में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। Pakistan News

    Trump Claim on Gaza ceasefire: गाजा सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया ये बड़ा दावा!