हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खेत में काम क...

    खेत में काम करने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    Bulandshahr
    Bulandshahr: खेत में काम करने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    पोस्टमार्टम के पश्चात हुआ अंतिम संस्कार

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर में एक किसान की खेतों में काम करने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के पश्चात मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में मृतक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। Bulandshahr

    ग्राम मूढ़ी बकापुर निवासी रणजीत सिंह पुत्र मल्ली सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष शुक्रवार की सुबह खेतों में काम करने के लिए घर से निकले थे शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी काफी तलाशने के बाद रणजीत सिंह खेत पर मृत अवस्था में मिले। ज्ञात हुआ कि पास से जा रही विद्युत लाइन के तार के संपर्क में किसान की मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के पश्चात मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

    यह भी पढ़ें:– Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलीस की पैनी नजर