हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Bribe: 60 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला एसआई गिरफ्तार

    Sonipat News
    (सांकेतिक फोटो)

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। Sonipat News: सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को सिविल लाइन थाने में महिला सब इंस्पेक्टर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसआई मंजू ने रेप की एफआईआर कैंसिल करने के बदले में युवक से 1 लाख रुपए मांगे थे। पहले वह 40 हजार रुपए ले चुकी थी। इस मामले में युवक ने एसीबी को शिकायत दी। शनिवार को एसआई मंजू ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकन सिविल लाइन थाने में बुलाया था। जैसे ही उसने रुपये एसआई मंजू को दिए तो एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने मंजू को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 60 हजार रुपए बरामद हुए हैं। टीम मंजू से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। Sonipat News

    सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सचिव ने बताया कि रोहतक में दुष्कर्म मामले में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी जोकि ट्रांसफर होकर सोनीपत के सिविल लाइन थाने पहुंची थी। जांच में मामला झूठा निकला। सब इंस्पेक्टर मंजू ने थाना प्रभारी को सूचना दिए बिना फायदा उठाते हुए आरोपी अंकित से एक लाख रुपए मांगे। आरोपी ने एसआई के दबाव में आकर 40 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद मंजू 60 हजार रुपए और मांगने लगी। परेशान होकर युवक ने एसीबी को शिकायत दी। Sonipat News

    यह भी पढ़ें:– Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलीस की पैनी नजर