हमसे जुड़े

Follow us

38.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आढ़ती व साथी ...

    आढ़ती व साथी पर फायरिंग, दुकान की दीवार में लगी गोली

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: खरखौदा क्षेत्र के गांव खांडा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ आढ़ती और उसके दोस्त पर दो बार फायरिंग की दोनों बाल -बाल बच गए। गोली दुकान की दीवार में जा लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खांडा गांव के रहने वाले राहुल ने खरखौदा थाने में शिकायत में बताएं कि वह खरखौदा अनाज मंडी में आढ़ती का काम करता है। करीब 2 साल पहले अशोक उर्फ गोलू और ऋषिपाल के बीच रोड पर बनी दुकानों को लेकर झगड़ा हुआ था इसमें गोलू जेल चला गया था। बाद में ऋषिपाल ने वह दुकान राहुल और उसके दोस्त संदीप को बेच दी थी इस कारण गोलू उसे रंजिश रखे हुए था। Kharkhoda News

    उसने बताया कि 28 जून को रात करीब 8:45 राहुल और संदीप अपनी दुकानों के बाहर बैठे थे तभी गोलू अपने दो साथियों के साथ सेहरी गांव की तरफ से मोटरसाइकिल पर आया उसने देसी कट्टे से उनकी तरफ फायरिंग कर दी इसके बाद वह आगे जाकर वापस लौटा और दोबारा से फायरिंग की एक गोली दुकान की दीवार में लगी इस दौरान वह भी बाल बाल बच गए। पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई मनीष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे । एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। थाना खरखौदा में राहुल के बयान पर धारा 109(1),(3),(5) बीएनएस और 25 -54- 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग राज्य सभी के सहयोग से बनेगा: डॉ सतेंद्र सिंह