हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मिट्टी की ढाय...

    मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की माैत, मचा कोहराम

    Agra News
    Agra News: मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की माैत, मचा कोहराम

    कंपनी द्वारा काम के लिए खोदा गया गड्ढा बना चार लोगों का काल | Agra News

    • पोस्टमार्टम के बाद एक साथ जली चिताएं, लोगों की आंखे दिखी नम

    आगरा (सच कहूँ न्यूज़)। Agra News: जनपद आगरा के फतेहपुरसीकरी में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मिट्टी की ढाय में दबने से माैत हो गई। गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इसके चलते लोग दब गए। एक साथ चार शव पहुंचने से चीत्कार मच गई। महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। गांव में मातम पसर गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी गांव में पहुंच गए। लोगों को ढांढस बंधाया। चार चिताएं एक साथ जलते देख लोगों का कलेजा कांप गया। Agra News

    जानकारी के अनुसार फतेहपुरसीकरी से सटा गांव दौलतगढ़ राजस्थान सीमा में आता है। यहां चंबल पाइप लाइन परियोजना के तहत कंपनी द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था । बारिश के चलते काम कुछ समय से रुका हुआ था, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। रविवार को गांव उत्तू से करीब एक दर्जन ग्रामीण मिट्टी लेने के लिए यहां गए थे । सभी लोग गड्ढे में उतरे, तभी अचानक ऊपर से ढाय गिर गई। इसमें करीब 10 लोग मलबे में दब गए। मिट्टी की ढाय में लागों के दब जाने की जानकारी मिलते ही गहनोली मोड़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। Agra News

    मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में तीन महिला समेत चार की माैत हो गई । मृतकों की पहचान विमला (45 साल) पत्नी श्रीपति, अनुकूल (24 साल ) पुत्र विजेंद्र सिंह, विनोद देवी (55 साल ) पत्नी मुंशी और योगेश कुमारी (25 साल) पत्नी अमित के रूप में हुई है । ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे की घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड होता तो ये दर्दनाक हादसा नहीं होता। Agra News

    यह भी पढ़ें:– समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवासियों ने की बैठक, जताया रोष